एयर इंडिया, इंडिगो ने दुबई, अबू धाबी और खाड़ी के अन्य गंतव्यों के लिए उड़ानों को लेकर जारी की एडवाइजरी

0
49f7ca684aa26897333a0ac8cf7fe82f

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच आज इस तरफ आने-जाने वाली एयर इंडिया समूह की 30 उड़ानें निर्धारित हैं। इसमे कुल 16 उड़ानें यूएई के लिए हैं। इंडिगो ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस चेक करने का आग्रह किया है।
इंडिगो एयरलााइन ने जारी यात्रा परामर्श में कहा कि 1 अप्रैल को इंडिगो एयरलाइन के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पश्चिम एशिया के लिए कुल 30 उड़ानें संचालित की जाएंगी। एयरलाइन ने तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच में दुबई, अबू धाबी, रियाद, कुवैत, बहरीन, मस्कट और दोहा के लिए उड़ानें चालू रखने की पुष्टि की है। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति देखें।
एयरलाइन ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच यात्रा की स्थितियों में हो रहे बदलावों को देखते हुए, अपडेटेड रहना ज़रूरी है, क्योंकि फ़्लाइट के शेड्यूल बदल सकते हैं। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ़्लाइट के ताजा स्टेटस ज़रूर देख लें। इंडिगो ने फ़्लाइट्स को ऑपरेट करने का शेड्यूल तय किया है।
इसके अलावा इंडिगो ने बताया कि आपके रजिस्टर्ड संपर्क विवरणों पर अपडेट साझा किए जा रहे हैं, और हमारी सहायता टीमें आपकी मदद के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, लगातार हो रही बारिश और तूफ़ान के कारण फ़िलहाल दिल्ली में उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है। कंपनी ने कहा कि हमारी टीमें स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही हैं, ताकि हालात बेहतर होते ही आपकी यात्रा जल्द से जल्द शुरू हो सके।
इंडिगो ने कहा कि अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट: https://goindigo.in/check-flight-status.html या ऐप पर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस ज़रूर देख लें। कृपया यात्रा के लिए थोड़ा ज़्यादा समय लेकर चलें, क्योंकि सड़कों पर ट्रैफ़िक सामान्य से धीमा हो सकता है।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया के लिए 30 उड़ानें संचालित करेंगी, जिनमें यूएई के लिए कुल 16 उड़ानें भी शामिल हैं। एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया समूह जिसमें एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली शाखा, एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं, 1 अप्रैल को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए और वहां से कुल 30 उड़ानें संचालित करेगा। इन उड़ानों में खाड़ी के कई गंतव्यों के लिए भी निर्धारित और गैर-निर्धारित, दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *