मांसपेशियां कमजोर होने पर शरीर में होने लगती हैं गंभीर दिक्कतें: बाबा रामदेव
लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: शरीर की मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगें तो उसका असर सिर्फ ताकत पर नहीं पड़ता बल्कि चलना, उठना, सीढ़ियां चढ़ना, संतुलन बनाना, यहां तक कि शुगर, मेटाबॉलिज्म भी गड़बड़ा सकता है। इस कमजोरी को जब लोग लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहते हैं तो आगे चलकर सारकोपिनिया जैसी परेशानी सामने आ सकती है। यानि मांसपेशियों का धीरे-धीरे कम होना और उनकी ताकत घटना। मांसपेशियां सिर्फ बॉडी शेप के लिए नहीं होतीं, यह शरीर को ताकत देती हैं, चाल को स्थिर रखती हैं, हड्डियों को सहारा देती हैं। ऐसे में बाबा रामदेव मांसपेशियों को मजबूत बनाने के उपाय बता रहे हैं।
किन वजहों से होती है मसल्स में ऐंठन?
मसल्स में ऐंठन, न्यूट्रिशंस की कमी, सोडियम,मैग्नीशियम पोटेशियम की कमी, नसों-मसल्स में कमजोरी, पानी की कमी, मसल्स में ब्लड सप्लाई कम होने की वजह से होती है।मसल्स में दिक्कत ब्लड फ्लो रुकने से, नसों पर दबाव पड़ने से और पोषक तत्व की कमी से बढ़ती है
मसल्स की कमजोरी कैसे करें दूर?
मसल्स की कमजोरी को दूर करने के लिए रोजाना व्यायाम करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही विटामिन-डी से भरपूर आहार लेना चाहिए, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। दिनभर में 4–5 लीटर पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और मसल्स सही तरीके से काम कर सकें। इसके अलावा आंवले का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। आयुर्वेदिक रूप से गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू और पुनर्नवा जैसी जड़ी-बूटियां भी मसल्स को मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती हैं।
डाइट में बेल करें शामिल
बेल सिर्फ पेट को या शरीर को ठंड नहीं नहीं देता है बल्कि यह मांसपेशियों के लिए भी बड़ा काम का फल है क्योंकि इसमें ऐसे मिनरल्स और नेचुरल तत्व हैं जो बॉडी को हाइड्रेट रखने, थकान घटाने और मसल्स को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं।बेल में पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एनर्जी देने वाले पोषक तत्व होते हैं जो मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन, रिकवरी और बॉडी बैलेंस के लिए हेल्पफुल हैं
