हाइवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत,सड़क जाम

0
04672d22f624145a4348ad466ee5f698

मीरजापुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर हाइवे पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला, युवक और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार वेदवती (28) पत्नी अशोक कुमार बिन्द, अनुराग (19) पुत्र चन्द्रवती बिन्द और अनमोल बिन्द (5) पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस, उप जिलाधिकारी मड़िहान और क्षेत्राधिकारी मड़िहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार से बातचीत कर तहरीर ली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *