सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में 29 टीमें

0
Jharkhand-Gold-Medal

रांची{ गहरी खोज }: यहां बुधवार से शुरू हो रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तीन श्रेणियों में 29 टीमें भाग लेंगी । टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक चलेगा और टीमें ए , बी तथा सी श्रेणियों में भाग लेंगी । ए श्रेणी की टीमें चैम्पियनशिप खिताब के लिये खेलेंगी जबकि बी श्रेणी की शीर्ष दो टीमों और सी श्रेणी की विजेता टीम को प्रमोशन मिलेगा । ए और बी श्रेणी की आखिरी दो टीमें अगले साल क्रमश: बी और सी श्रेणी में खिसक जायेंगी । ए श्रेणी में बारह टीमों को चार पूल में बांटा गया है और नॉकआउट चरण नौ अप्रैल से खेला जायेगा । पूल ए में मेजबान हॉकी झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र हैं जबकि पूल बी में ओडिशा, हॉकी पंजाब और हॉकी आंध्र प्रदेश हैं । पूल सी में हॉकी हरियाणा, हॉकी मध्यप्रदेश और मणिपुर हॉकी हैं । सभी टीमों को जीतने पर तीन अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *