बिहार के सुपौल जिले में युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
85ccfe1c616d87a0db0d30d1b323f1dc

सुपौल{ गहरी खोज }: जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेश सूतिहार के रूप में की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। किशनपुर थाना प्रभारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, जिसमें अज्ञात अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *