नीलम गोरहे और खरात के संपर्कों की हो जाच: तृप्ति देसाई

0

मुंबई{ गहरी खोज }: नासिक के पाखंडी बाबा अशोक खरात मामले को लेकर राज्य की सियासत में हलचल मची हुई है। अब इस मामले में विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे का नाम भी उछला है। भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई ने आरोप लगाया है कि गोरहे विधान परिषद की सदस्यता पाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से खरात के पास जाती थीं। गोरहे और खरात के संपर्कों की जांच होनी चाहिए। देसाई ने दावा किया है कि 39 विधायकों में से नीलम गोरहे भी खरात से मिलने जाती थीं। वह नासिक के एक्सप्रेस इन होटल में खरात से मिली थीं। विधायक और मंत्री पद पाने के लिए वह कई बार खरात से मिलीं। वह अपना भविष्य दिखाने के लिए खरात से मिलने जाती थीं। उन्होंने कहा कि गोरहे कई सामाजिक और महिलाओं के मुद्दों पर आक्रामक स्टैंड लेती नजर आती हैं। हालांकि खरात मामले पर वह पूरी तरह चुप हैं। इससे उनकी भूमिका पर संदेह निर्माण हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और शोषण के मुद्दों पर बोलने वाले नेता इस मामले में चुप क्यों हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *