कोल इंडिया की इकाई सीएमपीडीआईएल का शेयर सात प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध

0
sdeeww3

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया की इकाई सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) का शेयर सोमवार को 172 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग सात प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर सीएमपीडीआईएल के शेयर ने 5.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.80 रुपये पर कारोबार करना शुरू किया। वहीं एनएसई पर शेयर 6.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 160 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण 11,698.89 करोड़ रुपये रहा। सीएमपीडीआईएल के 1,842 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिला था। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 163-172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *