अपनी प्रिय राशि में गोचर करेंगे गुरु, बनाएंगे हंस महापुरुष राजयोग, 4 राशियों की कमाई में आएगा बड़ा उछाल!
धर्म { गहरी खोज } : देवताओं के गुरु बृहस्पति इस साल दो बार राशि बदलेंगे। गुरु का पहला राशि परिवर्तन 2 जून 2026 को होगा। इस दिन गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु का दूसरा परिवर्तन 31 अक्टूबर को होगा। इस दिन गुरु सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि गुरु का कर्क राशि में गोचर किन राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित होगा। बता दें गुरु के कर्क राशि में गोचर से हंस महापुरुष राजयोग भी बनेगा। ये योग अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है। चलिए जान लेते हैं इस गोचर और शुभ योग से किन राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि: सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि
गुरु आपकी ही राशि में गोचर करेंगे और इस गोचर से आपका जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं आपको पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि: धन लाभ के योग
गुरु का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए बेहद शानदार साबित होगा। यदि आप बिजनेस में हैं तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान आपकी कमाई में बड़ा उछाल आएगा। माता-पिता का सहयोग आर्थिक उन्नति दिलाएगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि : भाग्य का खूब साथ मिलेगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। आपको अचानक से धन लाभ के आसार रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। काम के सिलसिले में विदेश जाने का सपना सच हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी।
मीन राशि : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है
गुरु का कर्क राशि में गोचर आपको करियर में जबरदस्त लाभ देगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यह समय आध्यात्मिक प्रगति का होगा। इसके अलावा इस दौरान कमाई में भी बढ़ोतरी होगी।
