हिंदूवादी नेताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन

0
fb14ac070a1a4a3205f0183b73dda251

गौ हत्या को संगीन अपराध घोषित किया जाए : नन्हे चौधरी

मुरादाबाद{ गहरी खोज }: शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने हिंदूवादी नेताओं पर हो रहे हमलों व गौ तस्करी के खिलाफ शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबाेधित ज्ञापन भेजा है। मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी व जिला प्रमुख नन्हे चौधरी ने विस्तार से बताया कि पार्टी ने मांग की है कि धाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और गौ हत्या को संगीन अपराध घोषित किया जाए। हिंदूवादी नेताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए और मारे गए नेताओं के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी रोकने के लिए वेतनभोगी गौरक्षकों की टीम गठित की जाए। पार्टी ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे आम जनमानस को जन आंदोलन के जरिए इस मांग को व्यापक स्तर पर उठाने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों मे राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी, जिला प्रमुख नन्हे चौधरी, बाबा कुशाल सिंह राज्य प्रचारक, युवा जिला प्रमुख राकेश प्रजापति जिला उप प्रमुख, इंद्रजीत सिंह, मुकेश कुमार, नारायण दास, इंद्रपाल, नवीन कुमार, मुकेश दिवाकर जिला उप प्रमुख, ओम प्रकाश सैनी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *