वजन घटाने के लिए गर्मियों में कब और कितनी देर वॉक करना चाहिए?
लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }:वॉकिंग वजन घटाने के सबसे आसान और कारगर तरीकों में से एक है। यह बिल्कुल फ्री है क्योंकि इसके लिए आपको न तो जिम जाने की जरूरत है और न किसी वर्कआउट मशीन को खरीदने की। गर्मियों में वॉक करते वक्त कुछ सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है क्योंकि उच्च तापमान, नमी और डिहाइड्रेशन की वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप गर्मियों में सही ढंग से वॉक करेंगे तो आप जल्दी वजन कम कर सकते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा और ओवरऑल हेल्थ में सुधार लाने में मदद करेगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि गर्मियों में कब और कितनी देर वॉक करना चाहिए जिससे वजन कम हो सके।
वजन घटाने के लिए वॉकिंग के फायदे
कैलोरी बर्न करने में सहायक
वॉकिंग आपके शरीर की एक्सट्रा एनर्जी का इस्तेमाल करती है। आप जितनी तेज और जितनी देर चलेंगे, उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न होगी।
मेटाबॉलिज्म में सुधार
नियमित रूप से चलने से आपका ‘मेटाबॉलिक रेट’ बढ़ता है। इसका मतलब है कि आपका शरीर आराम करते समय भी बेहतर तरीके से कैलोरी बर्न कर पाता है। यह शरीर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है।
मांसपेशियों की मजबूती
पैदल चलने से आपके पैरों, कूल्हों और पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं। मांसपेशियों का घनत्व बढ़ने से शरीर का आकार बेहतर होता है और फैट लॉस की प्रक्रिया तेज होती है।
तनाव कम करे
तनाव की स्थिति में शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो वजन बढ़ने का मुख्य कारण है। वॉकिंग से ‘फील-गुड’ हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव घटाकर वजन कम करना आसान बनाते हैं।
गर्मी के मौसम में वॉक करने का सबसे अच्छा समय
सुबह
सुबह 5:00 से 7:00 बजे के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय हवा ताजी होती है और वातावरण में ऑक्सीजन का लेवल अधिक होता है, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
शाम
अगर आप सुबह नहीं जा सकते, तो सूर्यास्त के बाद यानी 7:00 बजे के बाद वॉक करें। ध्यान रहे कि खाना खाने के तुरंत बाद तेज वॉक न करें।
कितनी देर वॉक करना चाहिए?
शुरुआत के लिए आप 20-30 मिनट वॉक कर सकते हैं।
वहीं वजन घटाने के लिए आप 45-60 मिनट वॉक करें।
अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो रोजाना 10000 कदम चलें। इससे काफी तेजी से वजन कम होगा।
