छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रवि मित्तल पीएमओ में उपसचिव नियुक्त

0
e5c53309a226d7f85e742813a7be28b9

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह प्रतिनियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। डॉ. रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बीते डेढ़ वर्ष से वे राज्य शासन के संचार और सूचना तंत्र को संभाल रहे थे। इससे पहले वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जनपद जशपुर जिले में जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवाएं दी हैं। वर्ष 2018 में वे बगीचा एसडीएम के पद पर भी पदस्थ रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. रवि मित्तल ने 2016 में आईएएस अधिकारी बनने से पहले दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह मेडिसिन सर्जरी में एमबीबीएस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *