टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत

0
41bae9b754cbd4c21a6a2629c48ac347

बनासकांठा{ गहरी खोज }: गुजरात के बनासकांठा जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पांथावाडा के पास गुंदरी हाईवे पर हुआ। दोनों छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुंदरी गांव निवासी 17 वर्षीय हरेशसिंह और सातसन गांव निवासी 17 वर्षीय लालाभाई के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पांथावाडा रेफरल अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और इसे पहले भी ‘एक्सीडेंट जोन’ घोषित करने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *