मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
भोपाल { गहरी खोज } : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सभी सुरक्षा मानकों के पूर्ण पालन, कार्यस्थलों पर सतर्कता, स्वास्थ्य के प्रति सजगता, पर्यावरण संरक्षण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी की सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदारी से सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत का संकल्प पूर्ण होगा।
