मोदी ने की इजरायली राष्ट्रपति से मुलाकात

0
842d813eefec5a5599664e509c9fc158

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने विशेष भारत-इजरायल साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति के दृढ़ समर्थन के लिए उनको धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्टार्ट-अप, नवाचार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाने के रास्ते तलाशे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड मां के नाम’ पहल के तहत राष्ट्रपति उद्यान में एक पेड़ लगाया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हर्जोग को निकट भविष्य में भारत की यात्रा करने का निमंत्रण भी दिया। वहीं राष्ट्रपति हर्जोग ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया और कहा कि भारत और इज़राइल की जनता साथ मिलकर अधिक सशक्त है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वल्ड होलोकॉस्ट रिमेरेंस सेंटर’ याद वाशेम का दौरा किया। याद वाशेम की प्रधानमंत्री की यह दूसरी यात्रा रही। प्रधानमंत्री ने नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बुक ऑफ नेम्स हॉल का दौरा किया, जहां जनसंहार के दौरान मारे गए लाखों लोगों की स्मृति को संरक्षित किया गया है। यह स्मारक अतीत की क्रूरता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने और एक बेहतर दुनिया बनाने के संकल्प की याद दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *