अमेठी में युवक की हत्या से हड़कंप।

0
4d54ce3a49de81542fde437a30075930_868309051

अमेठी{ गहरी खोज } : अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में ही एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक की गला काटकर निर्मम हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है। मृतक युवक की पहचान शाहिद (35) पुत्र शरीफ निवासी कस्बा बाजार शुक्ल के रूप में हुई है। शाहिद की लाश उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर इंटर कॉलेज रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास सड़क के किनारे पड़ी ग्रामीणों ने देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना की गई। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम विवाह किया था। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया चल रही है। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है तथा लोगों से पूछताछ की जा रही है। बहुत ही जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *