मंगलवार को कर्ज मुक्ति, करियर में कामयाबी और सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष उपाय, शुभ फलों की होगी प्राप्ति
धर्म { गहरी खोज } : मंगलवार, 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में होलाष्टक के 8 दिन बहुत अशुभ माने जाते हैं। इन दिनों शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों का शुभ फल नहीं मिलता हैं। ऐसे में इन दिनों पूजा-पाठ, कुछ विशेष उपाय और संयम रखने का बेहद महत्व बताया गया है। वहीं, मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है। हालांकि, यह दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए भी विशेष माना जाता है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को कौन-से उपाय करने शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यहां पर आचार्य इंदु प्रकाश जी द्वारा कुछ विशेष बताए गए हैं। ये सरल और प्रभावशाली उपाय जीवन की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन 5 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर देवी मां के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां की विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लाल कपड़े को उठाकर अपने साथ घर वापस ले आयें और अपनी तिजोरी में रख लें।
अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो आज आप मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है – सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिकेशरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
अगर आप अपनी बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर मां दुर्गा की विधि पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां को चढ़ाना चाहिए।
अगर आप स्टूडेंट हैं और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिये कड़ी मेहनत कर रहें हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अकॉर्डिंग रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं तो आज दुर्गा मां को पुष्पांजलि देने के बाद 2 कपूर की टिकिया और 12 लौंग चढ़ाएं। साथ ही देवी दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है – या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।
अगर आपकी सुख-समृद्धि को किसी की नजर लग गयी है, तो आज दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा को हलवे और उबले चने का भोग लगाएं । साथ ही 6 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर दुर्गा मां के मन्दिर में चढ़ाएं अगर आप कौड़ियां ना ले पायें तो 6 कपूर और 36 लौंग लेकर देवी दुर्गा को चढ़ाएं। साथ ही देवी दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मन्त्र इस प्रकार है – दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः, स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि। दारिद्र्यदुःखभयहारिणि का त्वदन्या, सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽर्द्रचित्ता॥
अगर आप ज्यादा दिनों से किसी स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से परेशान है और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज आप माँ दुर्गा को एक कपूर और 6 लौंग अर्पित करें। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है – देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।।
अगर आप अपने जीवन में खूब धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज आप देवी दुर्गा को खोये का भोग लगाये और हाथ जोड़कर देवी माँ को प्रणाम करें। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का एक माला यानी 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है – सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:।।
अगर आपके दाम्पत्य जीवन में अब पहले जैसी मधुरता नहीं रही और आपका जीवनसाथी आपसे ठीक ढंग से बात नहीं करता, तो अपने दाम्पत्य जीवन में फिर से मधुरता भरने के लिये आज एक मिट्टी के बर्तन में जल भरकर, उसमें थोड़ा-सा कुमकुम डालें। फिर मिट्टी के बर्तन के सामने हाथ जोड़कर अपने दाम्पत्य जीवन की बेहतरी के लिये प्रार्थना करें। इसके बाद जब भी मौका मिले उसको जल में प्रवाहित कर दें ।
अगर आप अपने बच्चों के करियर को एक बेहतर दिशा देना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आपका बच्चा खूब तरक्की करें, तो आज आप माँ दुर्गा के आगे घी का एक दीपक जलाएं। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
अगर आप अपने बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने बच्चों के हाथ से मन्दिर में गुड़ का दान करवाना चाहिए और इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है – ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। मंत्र जप के समय अगर आपके बच्चे भी साथ में हों, तो और भी अच्छा है।
अगर आप करियर में अपनी तरक्की को लेकर परेशान रहते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होगा, क्या नहीं होगा, तो इसके लिये आज के दिन आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का एक माला यानी 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है – ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद फिर से सूर्य भगवान को प्रणाम करें ।
अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं और एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको खैर के पेड़ की उपासना करना चाहिए और उसके आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।
