क्या सूजन कम करने वाली चीजें कैंसर के खतरे को कम करती हैं, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

0
anti-inflammatory-food-cancer-11-02-2026-1770794992

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: लंबे समय तक बने रहने वाली सूजन कई बार कैंसर का कारण बन सकती है। सूजन एक दिन में कम नहीं की जा सकती, बल्कि इसके लिए आपको लगातार अपने खाने और जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को खत्म करना आसान तो नहीं है लेकिन कुछ नियमों को अपनाकर आप इसके खतरे को कम जरूर कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा की मानें तो सूजन कम करने वाली चीजों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है और मेटाबॉलिज्म सही रहता है। इससे कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है।

डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि लंबे समय तक दीर्घकालिक सूजन के कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है और इसके ठीक होने की संभावना भी घटने लगती है। क्योंकि सूजन की वजह से रिकवरी में देरी होती है। इसलिए आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि अगर आप सूजन कम करने वाली चीजों का सेवन करते हैं तो यह कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। अगर आपके शरीर में पहले से सूजन है तो कैंसर के सभी चरणों में यह हानिकारक है।

कैंसर में एंटी इंफ्लेमेटरी फूड
अगर आपके शरीर में सूजन है तो इससे फ्री रेडिकल्स का उत्पादन बढ़ता है और इससे आपके डीएनए को क्षति पहुंच सकती है। इसलिए सूजन रोधी चीजों का सेवन करना चाहिए। हाल ही में हुए एक शोध में यह परिणाम सामने आया है कि जिन लोगों के शरीर में पहले से सूजन की समस्या है उनकी रिकवरी अपेक्षाकृत देरी से होती है। वहीं जिनके शरीर में किसी प्रकार की सूजन नहीं है उनका शरीर कैंसर से लड़ने में सफल होता है।

कैंसर के खतरे को कम करती हैं सूजन घटाने वाली चीजें?
सूजन रोधी आहार की मदद से कई तरह के कैंसर के खतरे को टाला जा सकता है, जैसे स्तन कैंसर, फेफड़े का कैंसर, अंडाशय का कैंसर आदि। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप इस तरह के खाने को सभी जरुरी पोषक तत्वों और दवाई के साथ लेते हैं तभी यह कारगर साबित होगा। सिर्फ एंटी इंफ्लेमेटरी चीजों का सेवन अपने आप में काफी नहीं है। इस तरह आप एक अच्छी जीवनशैली अपनाकर अपना वजन भी नियंत्रित रख सकते हैं जिससे कैंसर का खतरा कम होता है। लेकिन ऐसी किसी भी चीज को अपने आहार में शामिल करने से पहले एक बार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। याद रखें अत्यधिक मात्रा में ली हुई कोई भी चीज आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

एंटी इंफ्लेमेटरी फूड
सूजन कम करने वाला आहार में कच्ची हल्दी, अदरक, हरी पत्तेदार सब्जियां, बेरीज, ओमेगा-3 रिच फैटी फिश, जैतून का तेल, खट्टे फल और नट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ बेहद फायदेमंद हैं। इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *