नशा तस्करों पर जयपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1.18 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
sub17673301547978

जयपुर{ गहरी खोज }: राजधानी में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और सांगानेर थाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 589.95 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल आरोपी तस्कर से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी को सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर टोंक रोड से गुजरने वाला है। इस पर विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश और पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के सुपरविजन में टीम गठित की गई। पुलिस ने चाकसू बस स्टैंड के सामने टोंक रोड पर संदिग्ध की पहचान कर उसे घेराबंदी कर हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसके पास से वाणिज्यिक मात्रा 589.95 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली स्मैक बरामद हुई। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी कल्याण सिंह (22) निवासी जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप मध्य प्रदेश से लेकर आया था और जयपुर में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय पैडलर्स और मुख्य सरगनाओं की तलाश कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पूर्व में कितनी बार नशीले पदार्थों की तस्करी कर चुका है और जयपुर में उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *