मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

0
0041a241fa360f0f9f2638a16509bf44

मुरादाबाद{ गहरी खोज }: चीनी मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे के कारण हुई युवक की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश दिए तो मुरादाबाद पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया है। मुरादाबाद में शुक्रवार को पुलिस ने पतंग और मांझे बेचने वाली दुकानों पर छापा मारा और मांझा चेक किया। हालांकि चीनी मांझा नहीं मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार ड्रोन उड़ा कर चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी। रामगंगा किनारे और अन्य क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी कराने की तैयारी चल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि चीनी मांझा इस्तेमाल करने वाले और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना मुगलपुरा, कटघर, गलशहीद, नागफनी, सिविल लाइंस, मझोला, कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीमों ने दुकानों को चेक किया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी चीनी मांझे की बिक्री नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि लगातार रामगंगा किनारे और अन्य क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *