सुलतानपुर में आईपीएस चारू निगम ने संभाला कार्यभार

0

सुलतानपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आईपीएस चारू निगम पहली बार 2017 में गोरखपुर में बतौर एएसपी तैनात रहते हुए चर्चा में आई थीं। उस समय शराब की एक दुकान बंद कराने को लेकर उनकी तत्कालीन भाजपा विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल से तीखी बहस हुई थी। चारू निगम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की निवासी हैं। उनका परिवार पहले आगरा में रहता था, लेकिन उनके पिता एमएस निगम को दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) में नौकरी मिलने के बाद पूरा परिवार दिल्ली स्थानांतरित हो गया। इसी कारण चारू की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई। उन्होंने गणित और कंप्यूटिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद चारू ने नौकरी करने के बजाय सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। उनके पिता भी चाहते थे कि वह आईएएस या आईपीएस अधिकारी बनें और उन्होंने अपनी बेटी को इसमें पूरा सहयोग दिया। उन्होंने वर्ष 2010 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी थी, हालांकि उनका अंतिम चयन 2013 में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *