विद्युत विभाग ने 20 घरों के अवैध कनेक्शन काटे

0
e4da3b7fbbce2345d7772b0674a318d5_740031317

हरिद्वार{ गहरी खोज }: विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने सभी अवैध कनेक्शनों की केबल जब्त कर ली। यह अभियान उपखंड अधिकारी जगजीतपुर रूपेश शर्मा की अगुवाई में अजीतपुर एवं इक्कड़ क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े छह बजे संचालित किया गया। अचानक की गई छापेमारी के दौरान कई घरों में सीधे लाइन से बिजली चोरी करते हुए कनेक्शन पाए गए।
उपखंड अधिकारी रूपेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी मामलों में नियमानुसार जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में जेई वरुण पवार, संदीप सेमवाल, प्रीति जिंटा सहित विद्युत विभाग की टीम ने भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *