बुध-अरुण का त्रिदशांक योग लाएगा बेहिसाब धन, इन 4 राशियों को निवेश लाभ और करियर में उन्नति के प्रबल योग

0
tridashank-yog-2026-1769166345

धर्म { गहरी खोज } : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ब्रह्मांड में मौजूद ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं। ऐसे में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी स्थितियां व्यक्ति के जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करती हैं। जब ग्रह विशेष कोण बनाते हैं तो शुभ या अशुभ योग का निर्माण होता है। ऐसा ही एक अत्यंत शुभ योग जनवरी 2026 में बनने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए धन और तरक्की के नए द्वार खोलेगा। इस शुभ योग को त्रिदशांक योग के नाम से जाना जाता है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये योग 4 राशियों पर बेहिसाब पैसों की बारिश कर सकता है। इस दौरान इन राशियोंको निवेश में लाभ और करियर में उन्नति पाने के प्रबल योग बन रहे हैं। यहां जानिए कौन सी 4 राशियों के लिए त्रिदशांक योग सबसे शुभकारी रहने वाला है।

बुध-अरुण का त्रिदशांक योग कब और कैसे बनेगा?

सोमवार 26 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर बुध और अरुण ग्रह एक-दूसरे से 108 डिग्री की कोणीय दूरी पर स्थित होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस स्थिति को त्रिदशांक योग कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे ट्रिडेसाइल एस्पेक्ट कहते हैं। यह योग बुद्धि, संवाद, व्यापार और आर्थिक लाभ से जुड़ा माना जाता है।

मेष राशि के लिए लाभकारी समय

मेष राशि के जातकों के लिए बुध-अरुण का त्रिदशांक योग अत्यंत शुभ रहेगा। इस दौरान आमदनी में बढ़ोतरी होगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत होगी कि धन प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा।

सिंह राशि को मिलेगा करियर में उछाल

सिंह राशि वालों के लिए यह योग करियर और वित्त दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देगा। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। निवेश से लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।

धनु राशि के लिए खुलेंगे नए रास्ते

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आएगा। धन के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह समय बड़े निवेश और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

कन्या राशि की बढ़ेगी संपत्ति

कन्या राशि के लिए बुध-अरुण का त्रिदशांक योग विशेष फलदायी रहेगा। धन और संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। मेहनत का फल तुरंत मिलेगा। व्यापार और करियर में तरक्की होगी। नए प्रोजेक्ट और साझेदारी से लाभ मिलेगा और आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *