मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

0
7Lp7dhpXtnevEvg_600112_news

जबलपुर { गहरी खोज }: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज शुक्रवार को जबलपुर आगमन पर डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव नई दिल्ली से राजकीय विमान द्वारा सुबह लगभग 11.15 बजे जबलपुर पहुँचे। मुख्यमंत्री का डुमना विमानतल पर स्वागत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदु, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, शरद अग्रवाल, सुभाष तिवारी रानू, बलराम यादव, सोनू बचवानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *