‘मर्दानी 3’ का नया ट्रैक जारी

0
BABAR-SHERNI

मुंबई{ गहरी खोज } : यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3, 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रानी एक बार फिर दमदार, निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं, जो एक क्रूर सामाजिक अपराध के खिलाफ मोर्चा संभालती नज़र आएंगी।93 लापता लड़कियों को समय के खिलाफ जंग लड़ते हुए बचाने की इस कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच यश राज फिल्म्स ने एक नया गीत रिलीज किया है, जो रानी मुखर्जी की पावर-पैक मौजूदगी का जश्न मनाता है। ‘बब्बर शेरनी’ शीर्षक से आया यह गीत शिवानी की प्रभावशाली आभा को और मजबूत करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *