दिव्यांगजन स्पर्श मेला–2026 में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

0
TN5-Bhopal210126034544

भोपाल{ गहरी खोज } : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांगजन स्पर्श मेला–2026 के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिलों से आए विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्वक हुईं। प्रतियोगिता में श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, अस्थिबाधित एवं बौद्धिक दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे श्रवण बाधित (100 मीटर दौड़ – बालक वर्ग) में प्रथम: श्री निखिल कुशवाहा, द्वितीय: अनिकेत पटेल, तृतीय: अभिषेक सिंह, अस्थिबाधित वर्ग में उमेश कसवेकर – बैतूल, कपिल परते – बैतूल, कृष्णा देशमुख – बैतूल, दृष्टि बाधित (100 मीटर दौड़ – बालक वर्ग) में राजदीप – जबलपुर, राजाराम – जबलपुर एवं श्यामलाल – सागर, बौद्धिक दिव्यांग (100 मीटर दौड़ – बालिका वर्ग) में संतोषी – जबलपुर, दिव्या विलोहा – जबलपुर एवं नितिका मालवीय – सीहोर, बौद्धिक दिव्यांग (100 मीटर दौड़ – बालक वर्ग) में कृष्णा – भोपाल, निखिल – जबलपुर एवं विवेक – भोपाल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया और यह सिद्ध किया कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बल्कि उचित अवसर मिलने पर वे उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में अतिथियों एवं अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस प्रकार के आयोजनों को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। खेल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *