पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी

0
159320-untitled-design-2025-12-10t083444370

चंडीगढ़{ गहरी खोज }: पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और इस दौरान अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरीदकोट और बठिंडा में यह 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.4 डिग्री और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में यह 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में नौ डिग्री और करनाल में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा और नारनौल में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *