कौन सा विटामिन सुबह, शाम या रात में लेना चाहिए, सही समय पर न लेने से इन फायदों से चूक जाएंगे

0
vitamin-medicine-time-25-11-2025-1764036488

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सारे विटामिन जरूरी हैं। अगर किसी विटामिन की कमी हो जाए तो डॉक्टर डाइट के साथ सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। कुछ लोग तो बिना डॉक्टर की सलाह के भी विटामिन की गोलियां खाते रहते हैं। ऐसे में जो लोग सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं उन्हें कई बार ये पता नहीं होता कि हर किसी विटामिन या सप्लीमेंट्स लेने का एक समय होता है। गलत समय पर विटामिन सप्लीमेंट खाने से उनका भरपूर फायदा शरीर को नहीं मिल पाता है। डॉक्टर ने बताया कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12 और विटामिन ई जैसे कई सप्लीमेंट किस वक्त लेने चाहिए। कौन सा विटामिन कब लेना फायदेमंद होता है। फेमस अमेरिकी डॉक्टर एरिक बर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अलग-अलग सप्लीमेंट्स को सही टाइम पर लेने के बारे में जानकारी दी है। जिससे विटामिन का भरपूर फायदा शरीर को मिल सके।

कौन सा विटामिन और मिनरल कब लेना चाहिए?
विटामिन D3: विटामिन डी3 शरीर के लिए बहुत जरूरी है। आजकल ज्यादातर लोगों में इसकी कमी है। विटामिन डी3 की दवाएं या सप्लीमेंट्स खा रहे हैं तो इन्हें रात में लेना बेहतर होगा। इससे नींद बेहतर हो सकती है।

विटामिन B12 : जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है उन्हें विटामिन बी 12 के स्पीलमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। विटामिन बी12 सुबह खाना अच्छा होता है क्योंकि इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

विटामिन B1 : विटामिन B1 को रात के समय खाना अच्छा माना जाता है। इससे स्ट्रेस और थकान कम होती है और बॉडी रिलैक्स रहती है। इसलिए रात के वक्त इस विटामिन को खाना अच्छा होता है।

मैग्नीशियम और कैल्शियम- शरीर में मैग्नीशियम और कैल्शियम की कमी है तो इनके सप्लीमेंट को रात में लेना चाहिए। मैग्नीशियम शरीर को रिलैक्स करता है वहीं कैल्शियम रात में लेने से शरीर अच्छे से अवशोषित करता है।

प्रोबायोटिक्स- पेट की खराबी होने पर प्रोबायोटिक्स सप्लीमेंट ले रहे हैं तो इन्हें भी डॉक्टर रात में लेने की सलाह देते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट पाउडर- इलेक्ट्रोलाइट पाउडर का सेवन सुबह खाली पेट करना अच्छा माना जाता है। जिससे मिनरल शरीर में अच्छी तरह से अवशोषित हो पाएं और पेट में एसिड भी कम हो।

विटामिन E और विटामिन A- अगर आप विटामिन E और विटामिन A सप्लीमेंट लेते हैं तो इन्हें खाने के साथ लेना अच्छा माना जाता है। ये फैट-सॉल्युबल विटामिन होते हैं।

विटामिन C- सही टाइम पर विटामिन सी लेने से भरपूर फायदा मिलेगा। विटामिन C आपको खाली पेट लेना अच्छा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *