इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सुपर कूल, अपने बिंदास अंदाज से जीत लेते हैं सभी का दिल

0
women-with-this-numerology-number-excel-in-every-area-radiating-success-and-beauty

धर्म { गहरी खोज } : मूलांक से किसी भी व्यक्ति के नेचर और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंकज्योतिष शास्त्र में कुल 9 मूलांक का जिक्र किया गया है और हर मूलांक की अपनी-अपनी खासियत होती है। किसी मूलांक के लोग बोलने-चालने में माहिर होते हैं तो किसी के चीजों को अच्छे से मैनेज करने में। आज हम आपको जिस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं इस मूलांक की लड़कियां काफी कूल और बिंदास किस्म की होती हैं। अपनी लाइफ को खुलकर जीती हैं। ये हमेशा खुश रहती हैं। चलिए आपको बताते हैं ये कौन से मूलांक की लड़कियां हैं।

मूलांक 7
मूलांक 7 की लड़कियों पर चंद्रमा और केतु का विशेष प्रभाव माना जाता है। ये लड़कियां अलग स्वभाव की, आकर्षक और कूल नेचर की होती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी खूबसूरत होता है। ये लाइफ में बहुत तनाव नहीं लेती हैं और छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ लेती हैं। ये स्वतंत्र सोच की होती हैं और हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेती हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है।

मूलांक 7 की लड़कियों की खूबियां

  • मूलांक 7 की लड़कियों की सबसे बड़ी पहचान है उनका शांत और कूल स्वभाव है।
  • ये विवादों से दूर रहती हैं और लाइफ में कम ही तनाव लेती हैं।
  • ये मुस्कुराते हुए हर स्थिति को संभाल लेती हैं।
  • इन्हें गूस्सा भी अमूमन कम ही आता है।
  • इस मूलांक की लड़कियों को दिखावा या बनावटीपन बिल्कुल पसंद नहीं होता।
  • ये चीजों को गहराई से समझती हैं।
  • किसी पर निर्भर रहना इन्हें पसंद नहीं होता।
  • ये दिल की बेहद साफ होती हैं।
  • अगर इन्हें कोई चीज पसंद नहीं आती तो ये साफ-साफ कह देती हैं। बातों को घुमाकर कहना इनकी आदत नहीं होती।
  • ये अपने परिवार वालों के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं। ये अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाती हैं।
    मूलांक 7 की लड़कियों की खामियां
    इस मूलांक की लड़कियों को अकेलापन अच्छा लगता है, लेकिन कभी-कभी वही अकेलापन उन्हें लोगों से दूर कर देता है। ये अपनी फीलिंग्स भी जल्दी से किसी के साथ शेयर नहीं करती हैं जिस वजह से कई बार लोग इन्हें गलत भी समझ लेते हैं। ये किसी पर आसानी से भरोसा नहीं कर पातीं जिसके कारण कई बार इनके हाथ से कुछ अच्छे मौके निकल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *