आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार से 3.56 लाख की शराब जब्त की

0
8303e5aeda934352ae3605f0d33d2b8c

भोपाल{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बावड़िया कलां स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार से 3 लाख 56 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान एक युवक कार छोड़कर भाग निकला। आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि बुधवार सुबह आकृति रिट्रीट कॉलोनी क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने कॉलोनी के पास घेराबंदी करते हुए एक कार को रोका। इसी दौरान चालक फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड हाई रेंज की अंग्रेजी शराब की 34 कार्टूनों में करीब 306 लीटर शराब भरी मिली। इस पर कार और शराब जब्त किए गए। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि टीम द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *