उत्तर प्रदेश बन रहा शिक्षा का हब : रजनी तिवारी

0
a181db920c33b2d494e21eec04086ff8

अयोध्या{ गहरी खोज }: डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 30वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए सोमवार को राज्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि इस भूमि का भगवान राम के कमल चरण पड़े। यह वही अयोध्या है जिसने युगों युगों से विश्व को धर्म, न्याय और आदर्श का मार्ग दिखाया है।
उन्होंने कहा कि आज भव्य राम मन्दिर के आलोक में यह नगरी अपने पूर्ण वैभव के साथ वैश्विक पटल पर पुनः प्रतिष्ठित हो रही है। इस भूमि पर विश्वविद्यालय के समारोह में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। राज्यमंत्री ने उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्त कर्ताओं से कहा कि आप विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ही नहीं बल्कि उन विरासत के उत्तराधिकारी हैं जो ज्ञान और आध्यात्मिकता से अभिसिंचित है। इस समारोह में शामिल होकर भारत के भविष्य की ऊर्जा को एक नई दिशा में प्रवाहित होते हुए देख रहे हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना है कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। विद्यार्थी जब यहां से निकलेंगे तब आपके सामने चुनौतियां एवं अवसर भी होंगे। यहीं चुनौतियां और अवसर आपको लक्ष्य तक ले जायेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्तरदायित्वों से परिचित कराते हुए राष्ट्र के प्रति नैतिक जिम्मेदारियों का कर्तव्यबोध कराया। कहा कि यही आपको महान बनायेगा। यहीं संकल्प लेकर विद्यार्थियों को जाना होगा। उन्हाेंने कहा कि आज विश्व में भारत की अलग पहचान है और सामने बहुत सारे अवसर हैं। हमारे प्रधानंमत्री जी कहते हैं हमारा देश विकसित देश बनेगा। उसमें सबसे ज्यादा योगदान युवाओं और बेटियों का होगा। आज खुशी की बात है कि इन पदक में सबसे ज्यादा हमारी बटियों ने पदक हासिल किए है। प्रधानंमंत्री जी ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान शुरू किया है। वह पुष्पित और पल्लवित होता दिखाई दे रहा है।
आज हर्ष की बात है कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राज्यमंत्री उच्च शिक्षा ने कहा कि आज हर मंडल में विश्वविद्यालय हो चुके हैं। हमने सिर्फ विश्वविद्यालय व महाविद्यालय खोलने का कार्य नही किया है बल्कि गुणवत्तापरक शिक्षा देने का कार्य किया है। हमारे प्रदेश के कई ऐसे विश्वविद्यालय है जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना चुके है। आज उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब बन रहा है। हम एक तरफ विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं देश की सेना ने विश्व में परचम लहराने का कार्य किया है। हमारा देश आगे बढ़ रहा है। उसमें हम सभी को योगदान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *