सब जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? अब जानिए कौन सी चीजें इस दिन किसी को भूलकर भी नहीं देना है

धर्म { गहरी खोज } : हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इसी दिन से ही कार्तिक महीने के सबसे बड़े पांच दिवसीय त्योहार दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। ऐसी मान्यता हैं कि इसी दिन से घर में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है।
इस तिथि पर कुछ चीजें खरीदना विशेष रूप से शुभ माना जाता हैं। धनतेरस का इंतजार घर की महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर होता है, क्योंकि इस दिन घर में खरीदारी होती है। धनतेरस को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि धनतेरस की शाम किसी को भी ये 4 चीजें भूलकर भी उधार में नहीं देनी चाहिए।
धनतेरस पर किसी को उधार न दें ये 4 चीजें
धनत्रयोदशी की तिथि बहुत खास मानी जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन किसी को भी धन उदार देने के लिए मना किया जाता है। शाम की पूजा के बाद किसी को पैसे उधार कतई न दें। ऐसा करने से आपके घर की बरकत जा सकती है।
धनकेरस की की शाम को गलती से भी आस पड़ोस के लोगों को चीनी उदार में न दें। दरअसल, चीनी का संबंध लक्ष्मी जी से बताया जाता है। माता लक्ष्मी को गन्ना अति प्रिय है। ऐसे में धनतेरस की शाम चीनी को अपने घर से बाहर न निकालें।
रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक और बहुत साधारण चीज है नमक, लेकिन शास्त्रों में इसे धन की बरकत से जोड़कर देखा जाता है। धनतेरस की शाम अगर कोई आपसे नमक मांगने आए, तो उसे उदार में मनक देने से मना कर दें। नमक समुद्र से प्राप्त होने वाली वस्तु है और मां लक्ष्मी और सागर का संबंध सभी जानते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस की शाम नमक उधार देने से आपके घर की बरकत रुक सकती है।
धनतेरस की शाम को किसी को भी उधार में दूध, दही, तेल, सुई जैसी चीजें नहीं देनी चाहिए। इतना ही नहीं ये चीजें आपको खुद भी किसी और से नहीं मांगनी चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा करने से आपके ग्रहों की चाल बिगड़ सकती है, जिसका आपको बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।