पीएम मोदी ने फोन पर पुतिन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
G2qONKhbIAQywOs

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: भारत और रूस की दोस्ती दुनिया से छिपी नहीं है, या यूं कहें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच जो गहरा समन्वय बना वो दुनिया के सामने मिशाल बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति पुतिन ने वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व और उभरती भारत की वैश्विक शक्ति का जिक्र करते हुए सभी 140 करोड़ देशावासियों का धन्यवाद दिया था।
वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं ही नहीं दी बल्कि दोस्ती का दुनिया को पैगाम दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का सबसे भरोसे मंद साथी रूस के राष्ट्रपति और हमारे दिल के करीब पुतिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दरअसल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए कई अहम तैयारियां की जा रही हैं। भारत आने से पहले पुतिन दोनों देशों को व्यापारिक रिश्तों को और भी मजबूत बनाने के लिए कई अहम तोहफे दे रहे हैं।
पुतिन के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने फोन पर बात कर उन्हें शुभाकमनाएं प्रेषित कीं। वहीं, बीते दिन रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को प्राथमिकता देने पर विचार किया। दरअसल मंगलवार यानी 7 अक्टूबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 73वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए अच्छी सेहत और लगातार सफलता हासिल करने की प्रार्थना की।
रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने बयान जारी करते हुए बताया, “व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उन्हें मुबारकबाद दी। दोनों नेता भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को नए आयाम पर पहुंचाने के पक्षधर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन के आगामी भारत दौरे की तैयारियों पर भी बातचीत की।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वतंत्र और संप्रभु नीति अपना रहा है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में भारत के परिणाम शानदार हैं। सबसे अधिक विकास दर के साथ भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *