नवरात्रि व्रत का पारण कब है 1 या 2 अक्टूबर? जानिए नवरात्रि व्रत खोलने की सही तारीख और मुहूर्त

धर्म { गहरी खोज } : नवरात्रि व्रत के पारण को लेकर भिन्न-भिन्न विचार देखने को मिलते हैं। कोई नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद करता है तो कोई नवमी तिथि पर हवन पूजन और कन्याओं को भोजन कराने के बाद माता रानी के व्रत को खोलता है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पूरे नौ दिन तक विधि विधान व्रत रहने के बाद दशमी तिथि को व्रत खोलते हैं। चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि व्रत के पारण का अष्टमी, नवमी और दशमी पर क्या मुहूर्त रहने वाला है।
नवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त 2025
नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी, नवमी या दशमी के दिन किया जाता है। पंचांग अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण समय 2 अक्टूबर 2025 की सुबह 06:15 के बाद का है। आगे जानते हैं अष्टमी और नवमी पर व्रत का पारण समय क्या रहेगा।
नवरात्रि की अष्टमी पर पारण समय 2025
नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन के बाद अपना व्रत खोल सकते हैं। बता दें इस दिन अष्टमी तिथि का समापन 06:06 बजे होगा।
नवरात्रि की नवमी पर पारण समय 2025
नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन नवमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। नवमी पर कन्या पूजन के बाद व्रत खोल सकते हैं।
नवरात्रि व्रत का पारण कैसे किया जाता है
नवरात्रि व्रत के पारण से पहले मां अंबे की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। इसके बाद हवन पूजन जरूर करें। हवन के बाद कन्याओं को घर में बुलाकर भोजन कराएं। कन्या पूजन के बाद माता रानी को चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोल लें।