पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्टी

0
bhagwant_mann_1727619964370_1727619968437
  • शुक्रवार को बुलाई सभी उपायुक्तों एवं सचिवों की बैठक

चंडीगढ़{ गहरी खोज }: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुवार की शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। करीब छह दिन बाद आज शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से बाहर आकर भगवंत मान ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास रवाना हो गए।
चंडीगढ़ आवास पर पहुंचते ही सीएम ने अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ में बाढ़ प्रबंधों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुला ली है। इस बैठक में सभी विभागों के सेक्रेटरी मीटिंग में रहेंगे मौजूद। प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़ने के लिए कहा गया है।
दो सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढग़्रस्त क्षेत्रों के दौरे का प्रोग्राम रद्द कर दिया। पांच सितंबर की शाम को तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां छह दिन तक इलाज के बाद आज सुबह भगवंत मान के सभी टेस्ट किए गए। सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *