देश सेवा की महान मिसाल थे अटलजी, प्रधानमंत्री के रूप में विश्व में बढ़ाया भारत का मान : मुख्यमंत्री

0
7b6b3f352a0d07da07f0f45dc872b619
  • मुख्यमंत्री ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

भोपाल{ गहरी खोज }: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक के समीप उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. अटल जी देश सेवा की महान मिसाल थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया। कठिन से कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच भी उन्होंने कभी राष्ट्र के हितों से समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल जी ने भारत को विकास की नई दिशा दी और उनके अमूल्य विचार सदैव जन-जन के जीवन को आलोकित करते रहेंगे।
इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर, खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, समाजसेवी हितानंद शर्मा, रवीन्द्र यति, सुमित पचौरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *