दुष्कर्म के आरोप में एनएसयूआई ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान गिरफ्तार

भुवनेश्वर{ गहरी खोज }:मंचेश्वर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में रविवार रात को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसय़ूआई) के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। एनएसय़ूआई ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान पर एक युवती ने 18 मार्च को एक होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस काे दी शिकायत में आरोप लगाया कि उदित ने 18 मार्च काे एक हाेटल में लेजाकर उसे पेय पदार्थ में काेई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जब उसने विरोध जताया, तो उदित ने उसे धमकाया और घटना को छुपाने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित उदय प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर रविवार की रात काे एनएसय़ूआई के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।