ईरान-इजरायल सीजफायर से बाजार में जोश, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 82,900 पर पहुंचा

0
image_600x460_685a56b0b91b6

मुंबई{ गहरी खोज }: इजरायल-ईरान के बीच बीते 12 दिनों से जारी भीषण जंग पर ब्रेक लग गया है और दोनों ही देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। सीजफायर की खबर आने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार, 24 जून को सेंसेक्स करीब 1000 अंक चढ़कर 82,900 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 300 अंक की तेजी है, ये 25,280 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स 4% चढ़ा है। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और महिंद्रा के सहित कुल 21 शेयरों में 1-3% तक की तेजी है। NTPC, BEL और ट्रेंट में 1% तक की गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर हैं। निफ्टी सरकारी बैंकों के शेयर मे सबसे ज्यादा 2.38% की तेजी है। वहीं, मेटल 2.03%, ऑटो 1.66%, रियल्टी 1.19%, IT 1.14% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.18% ऊपर हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का दावा किया। इससे जियो पॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके साथ ही क्रूड ऑयल के दाम में भी गिरावट हुई। क्रूड ऑयल की कीमतें 2% तक गिरकर 67.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ब्रेंट क्रूड प्राइस 1.8% गिरकर 67.17 प्रति बैरल पर आ गया है। संघर्ष शुरू होने के बाद तेल की कीमतें 10% तक बढ़ गई थी। एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 1.08% ऊपर 38,769 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.48% चढ़कर 3,089 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.02% चढ़कर 24,168 के स्तर पर है। वहीं, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% ऊपर 3,414 पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *