अहमदाबाद विमान हादसे पर मातम, रांची के स्कूलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

0
1200-675-24369529-125-24369529-1749799197176

रांची{ गहरी खोज }: अहमदाबाद से लंदन जा रही एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट (एयर इंडिया) गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई। मृतकों में विमान का पूरा क्रू भी शामिल है। यह भारत के इतिहास का अब तक का सबसे भयावह विमान हादसा माना जा रहा है।
हादसे से पूरा देश शोक में डूब गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में श्रद्धांजलि सभाएं और मौन धारण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर कोई इस भीषण त्रासदी से मर्माहत है। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न स्कूलों में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में छात्रों और शिक्षकों ने एकत्र होकर हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने नम आंखों और मौन प्रार्थना के माध्यम से मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्कूल परिसर में शोक का माहौल था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा, “यह हादसा न केवल मृतकों के परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात है। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।” छात्रों ने भी कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी त्रासदी देखी है और वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में ऐसा कोई दिन न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *