भरतपुर में ई-रिक्शा पलटने से 10 साल के मासूम की मौत

0
12-76-1748864123-726210-khaskhabar

भरतपुर{ गहरी खोज }: भरतपुर में मथुरा गेट थाना क्षेत्र में ई रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर एक मासूम की मौत हो गई। मृतक बालक जतिन के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक जतिन का पिता देवेंद्र पत्थरों का काम करता है और मृतक के माता पिता वर्तमान में बनारस में है। बच्चा अपनी दादी के पास रहता था। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चे के दादा दादी किसी काम से कचहरी में गए हुए थे। इसी दौरान बच्चा पड़ोसी ई रिक्शा चालक रामस्वरूप के साथ कबाड़े की दुकान तक जा रहा था। रामस्वरूप कबाड़े का सामान बेचने के लिए जा रहा था। रास्ते में पीएनबी बैंक के पास ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। तभी 10 वर्षीय मासूम जतिन ई रिक्शा के नीचे दबकर लहूलुहान हो गया। राम स्वरूप तुरंत जतिन को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *