विकसित भारत के लिए जरूरी है, विकसित कृषि :शिवराज

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की घोषणा करते हुए साेमवार को कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित कृषि, विकसित खेती और समृद्ध किसान जरूरी है।
श्री चाैहान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ 29 मई से अभियान आरंभ होगा और 12 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लैब टू लैंड’ के संकल्प के अनुसार शोध और तकनीक के लाभ देशभर के किसानों तक पहुंचाये जाएंगे। यह अभियान खरीफ और रबी दोनों फसलों की बुआई से पहले हर साल चलेगा। इस वर्ष 2,170 दल देशभर में 65 हजार से अधिक गांवों में किसानों से सीधा संवाद करेंगे।