कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारत ने दिया माकूल जवाब

0
2025_4$largeimg30_Apr_2025_085355743

जम्मू{ गहरी खोज }:पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार सुबह यहां कहा कि 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि कश्मीर संभाग के बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पार और परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार उनकी (पाकिस्तानी) चौकियों से पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी। उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और माकूल जवाब दिया।’
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के रामगढ़ और परगवाल इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर और जम्मू के अखनूर के परगवाल इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *