लेखिका और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली रोज केरकेट्टा का निधन

रांची{ गहरी खोज } : झारखंड की लेखिका और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली रोज केरकेट्टा का आज यहां निधन हो गया।
वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी उम्र 84 वर्ष थी। उन्हें प्रभावती सम्मान, रानी दुर्गावती सम्मान और अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान से भी नवाजा गया था। उनका कहानी संग्रह पगहा जोरी-जोरी रे घाटो काफी चर्चित रहा है।
इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने रोज केरकेट्टा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।