मंत्री आशीष सूद ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ
नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी ए-2 ब्लॉक और असालतपुर में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कहा कि 30.17 लाख की लागत से ए-2 ब्लॉक में विभिन्न सड़कों और बैंक लेन निर्माण कार्यों को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, असालतपुर जनकपुरी में 71.85 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण एवं बाउंड्री वॉल जैसे महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे।
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छता और मजबूत आधारभूत ढांचे के माध्यम से क्षेत्रवासियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास और जनसुविधाओं के नए आयाम स्थापित कर रही है।
इसके अलावा मंत्री आशीष सूद ने आज चंदर नगर और नारंग कॉलोनी में भी विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन, पार्कों के सौंदर्यीकरण और मजबूत जनसुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई गति दी जा रही है।
