100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’

0
678398719_1573687311428996_9003608552901874477_n

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर आउट, बेटे राहिल ने किया एक्टिंग डेब्यू

मुंबई{ गहरी खोज } : रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख स्वयं छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस मेगा बजट फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, लेकिन इसकी चर्चा की एक और विशेष वजह भी है।
किसने निभाया बाल शिवाजी का किरदार? फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के साथ रितेश और जेनेलिया देशमुख के 10 वर्षीय बेटे राहिल देशमुख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राहिल इसी फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में उनकी एक छोटी सी लेकिन प्रभावशाली झलक देखने को मिली है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
बचपन की दिखेगी झलक: बताया जा रहा है कि राहिल फिल्म में ‘बाल शिवाजी’ (छोटे छत्रपति शिवाजी महाराज) का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर के एक दृश्य में वह संवाद करते नजर आते हैं, जो शिवाजी महाराज के प्रेरणादायक बचपन को दर्शाता है। राहिल रितेश और जेनेलिया के छोटे बेटे हैं, जिनका जन्म वर्ष 2016 में हुआ था।
रिलीज डेट और बजट: रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और जेनेलिया डिसूजा ने संयुक्त रूप से किया है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भव्य फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *