सीतापुर में अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग, तिलक में आया किशोर घायल

0
f0af871c8066b046f7a6ef0120f3046d

सीतापुर{ गहरी खोज }: सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के सुजौलापुर गांव में रविवार देर रात तिलक समारोह के दौरान चली गोली से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान हर्ष फायरिंग करने की बात सामने आई है; ग्राम पंचायत हैदरपुर के मजरा सुजौलापुर में रामसेवक कनौजिया के घर तिलक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान 12-13 वर्षीय किशन कुमार उर्फ हिमांशू (पुत्र आशाराम) घर के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर समारोह देख रहा था। तभी अचानक गोली चल गई, जो उसकी जांघ में लगकर आर-पार हो गई।
घटना को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। एक पक्ष के अनुसार, समारोह में हर्ष फायरिंग की जा रही थी, इसी दौरान चली गोली किशोर को जा लगी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि दो लोग अवैध असलहा छीनने के दौरान उलझे थे, तभी अचानक गोली चल गई।
घायल किशोर को पहले सीएचसी हरगांव, फिर जिला अस्पताल और हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, लेकिन समय पर इलाज से हालत नियंत्रण में है। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *