मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया

0
TN5-Bhopal040326115355

विधानसभा पहुंच कर स्व.सखलेचा के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल { गहरी खोज } : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सखलेचा का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर एक आदर्श स्थापित किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सखलेचा का व्यक्तित्व और कृतित्व लोकहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। वे एक कुशल संगठनकर्ता थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सखलेचा के तत्कालीन कार्यकाल, उनसे प्राप्त प्रेरणा और अन्य संस्मरणों का उल्लेख किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा के परिजन, जनप्रतिनिधि और विधानसभा के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *