सौहार्द्र, भाईचारे और प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं सुरक्षित होली : टेटवाल

0
Gautal-Tetwal-S

भोपाल{ गहरी खोज } :कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, रिश्तों को फिर से रंगने का अवसर है। होली प्रेम, अपनत्व और आपसी विश्वास के साथ मनाएं। प्राकृतिक रंगों और गुलाल का उपयोग करें, सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाएं। राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि मिल-जुलकर, हँसी-खुशी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होली का पर्व मनाएं। सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *