देवरिया में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब संग सात गिरफ्तार

0
90bbf19790da6f20479a0b35bdd26086

देवरिया{ गहरी खोज }: तरकुलवा थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने सयुंक्त कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए मौके से 600 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शनिवार काे बताया कि एक सूचना के बाद सयुंक्त पुलिस टीम ने ग्राम कोन्हवलिया थाना तरकुलवा में छापेमारी की है। मौके से लालमती देवी, फूलमती, ज्योति निषाद, बबिता देवी,दुर्गेश निषाद, सचिन निषाद तथा राजनाथ निषाद को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *