डीयू में 20 मार्च को जॉब मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

0
e461950f74dc501d3da4a6eb2f5bca11

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत 20 मार्च को जॉब मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए कंपनियों और संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस खास भर्ती पहल का मकसद जाने-माने संगठनों को अलग-अलग विषयों के प्रतिभाशाली स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों से जुड़ने के लिए एक डायनामिक प्लेटफार्म देना है।
प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस जॉब मेले का मकसद इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच अच्छा जुड़ाव बढ़ाना और विद्यार्थियों को अच्छी इंटर्नशिप और नौकरी के मौके उपलब्ध करवाना है। उन्हाेंने कहा कि सेंट्रल प्लेसमेंट सेल कॉर्पोरेट कंपनियों, स्टार्ट-अप्स, नॉनप्रॉफिट्स, कंसल्टेंसी, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों सहित विभिन्न सेक्टरों की कंपनियों को मेले में हिस्सा लेने के लिए सहर्ष आमंत्रित करता है। रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के बारे में जानकारी देते हुए प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिक्रूटर दिए गए ऑफिशियल लिंक से रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *