विधानसभा के शून्यकाल में बगहा विधायक ने सड़क और पुल निर्माण का मुद्दा उठाया

0
ab7cd0c8bf173bdc5536ad64ccccbaae

पश्चिम चम्पारण{ गहरी खोज }:बिहार विधानसभा के शून्यकाल में बगहा विधानसभा क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़ी समस्याएं जोरदार ढंग से उठाई गईं। बगहा भाजपा विधायक राम सिंह ने पश्चिमी चम्पारण जिला अंतर्गत बगहा क्षेत्र की सड़कों एवं पुल निर्माण की मांग को लेकर विधायक ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।विधायक ने शून्यकाल के दौरान बांसगांव मंझरिया पंचायत के ग्राम परसौनी से बजरंग टोला होते हुए ग्राम बुलहा डीह तक सड़क निर्माण तथा हरहा नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग सदन में रखी।
उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क और पुल निर्माण से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। शून्यकाल में ही बगहा विधायक राम सिंह ने बगहा विधानसभा अंतर्गत पंचायत बीबी-बनकटवा के ग्राम करबोला–मझौवा कांटा से एनएच-727 पार कर बसंतपुर होते हुए ग्राम ढरवा तक सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि जर्जर मार्ग के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। विधायक ने कहा कि जनता की आवाज सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। सरकार की ओर से मामलों को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को विधानसभा में उठाए जाने पर संतोष जताया है और जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *